Keredari हड़ताल के दौरान पुलिस कर्मियों पर पथराव करने के मामले में प्रथिमिकी दर्ज, केरेडारी पुलिस ने दो लोगो को भेजा जेल


केरेडारी ( हजारीबाग )। एनटीपीसी के केरेडारी कोल परियोजना में हड़ताल के दौरान ग्रामीण वा पुलिस के बीच हुवे झड़प के मामले में नियुक्त दंडाधिकारी प्रशांत कुमार के आवेदन पर केरेडारी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। थाना कांड संख्या 154/24 के तहत संतोष साव, आनंद कुमार को नामजद वा 150 अज्ञात लोगो को आरोपी बनाया गया हैं। केरेडारी पुलिस ने नामजद आरोपी संतोष साव, आनंद कुमार को मेडिकल जांच करा कर जेल भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी में दंडाधिकारी ने हड़ताल के दौरान दोनों नामजद समेत 150 अज्ञात ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के ऊपर पथराव करने का आरोप लगाया हैं। पुलीस पर पथराव की घटना में हजारीबाग पुलिस लाइन से पांडू पहुंचे क्राइम कंट्रोल यूनिट के संतोष सिंह, विनोद यादव, ब्रह्मदेव मेहता, नागेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गये थें। वहीं तीन अन्य ग्रामीण भी घायल हुवे थें।
वहीं सूत्रों की माने तो एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा हड़ताल के संरक्षक समेत अन्य सहयोगी ग्रामीणों के विरुद्ध थाना में प्रथिमिकी दर्ज हेतु आवेदन दिया गया हैं। हालंकि केरेडारी पुलिस इस मामले में जानकारी देने से इंकार कर रही हैं।


इस संबंध में केरेडारी थाना प्रभारी अजीत कुमार कहा की घटना को लेकर केडी सीएमपी में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया हैं। जिसमे दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। अज्ञात लोगो की पहचान किया जा रहा हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!