8 मार्च को पूर्व विधायक अंबा प्रसाद करेंगी 300 स्नातक पास महिलाओं को सम्मानित



अंबा नव दृष्टि सहकारिता समिति का होगा स्थापना, महिलाओं को आत्मनिर्भता का मिलेगा प्रशिक्षण


केरेडारी। केरेडारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक ओमें विधायक आवास में गुरुवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने की। जबकि संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने की। बैठक में आगामी 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम की तैयारी पर जोर दिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 300 स्नातक उत्तीर्ण महिलाओं को जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय बड़कागांव में सम्मानित किया जायेगा।

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोड शक्ति प्रोग्राम की शुरुआत होगी। इसके साथ ही अंबा नव दृष्टि सहकारिता समिति की स्थापना किया जाएगा। जिससे यह समिति ग्रामीण विकास महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना स्वरोजगार कौशल विकास और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। ताकि वह समाज और क्षेत्र के विकास में निर्णायक भूमिका निभा सके। प्रेरणा शक्ति सम्मान के माध्यम से साहसी महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा ताकि अपने प्रयासों से समाज में प्रेरणा की नई मिसाल कायम होने में उनके अदम्य साहस कोई याद रखा जाएगा। अंबा प्रसाद ने इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं से उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए एकजुट होकर एक दूसरे की ताकत बनने एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने की अपील की है उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ उत्सव का नहीं बल्कि एक नहीं बदलाव का नींव रखने का भी दिवस है।


मौके पर अर्जुन राम, सुरेश साव, नरसिंह सिंह, जगन्नाथ यादव, ईश्वर राम, मोहन करमाली, राजेंद्र प्रजापति, लोकेश्वर साव, प्रदीप साव, रेहान फजल, किशोर साव, संजय कुमार, मनोज साव,रघु साव, भागीरथ साव, मनोवर आलम, बसीर अंसारी, बालेश्वर साव, बैजनाथ महतो, नासिर अंसारी, मोहन साव, गणेश कुमार, हित नारायण साव, बबीता देवी, जितनी देवी, किरण देवी, अंजू देवी, रीना देवी, प्रतिमा देवी, सरिता देवी, नरेश साव, कामेश्वर सिंह ,मकसूद आलम समेत कई महिला पुरुष मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!