केरेडारी। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत मनरेगा कर्मी अपने विभिन्न मांगों को लेकर के 18 से 20 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल में रहेंगे। साथ ही इस दौरान झारखंड सरकार के द्वारा मांगो पर विचार नहीं करने पर 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इस मामले को लेकर के केराडारी के मनरेगा कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र सौंप कर हड़ताल में जाने की सूचना दी है।
इस संबंध में मनरेगा कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनीश रवि ने कहा कि पूरे झारखंड भर के मनरेगा कर्मी अपने चिर लंबित मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रदेश मुख्यालय के समक्ष किया जाएगा। राज्य सरकार जब तक मनरेगा कर्मियों के मांगे पूरी नहीं करता तब तक मनरेगा कर्मी हड़ताल में रहेंगे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 325