होली को लेकर केरेडारी में थाना में शांति समिति का बैठक, पुलिस प्रशासन ने लोगो से पर्व शांति पूर्वक मनाने का किए अपील


केरेडारी। होली को लेकर केरेडारी थाना परिसर में शांति समिति का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ राम रतन वर्णवाल वा संचालन थाना प्रभारी अजीत कुमार ने की। बैठक में शामिल लोगो ने होली का त्योहार शांति वा सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिये। बैठक में सीओ राम रतन वर्णवाल वा बीडीओ अमित कुमार ने त्योहार में शराब बिक्री बंद करने, चलंत डीजे पर रोक होने की बात कहें। ग्रामीणों ने कहा की शराब विवाद व हंगामा का सबसे बड़ा कारण बनता है। इस पर थाना प्रभारी विशेष ध्यान दें। वहीं शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का मांग किए। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने सभी से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ होली रंगोत्सव मनाने की अपील की।


मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका  महतो, जिला परिषद सदस्य अनीता सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, समाजसेवी प्रेम रंजन, निरंजन साव, एसआई विकास कुमार, अजय कुमार, चंदन गुप्ता, अमित गुप्ता, समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!