सिझुआ में वन भूमि, गैरमजरूआ जंगल झाड़ी भूमि अनापत्ति प्रमाण पत्र को लेकर किया गया ग्राम सभा


केरेडारी। सीसीएल के प्रस्तावित चन्द्रगुप्त ओसीपी परियोजना में वन भूमि, गैरमजरूआ जंगल झाड़ी भूमि का अनापत्ति प्रमाण को लेकर रैयतों का आम सभा सिझुआ के रमणी टांड में किया गया। आम सभा की अध्यक्षता पचड़ा पंचायत के मुखिया महेश प्रसाद साव व संचालन अंचल निरीक्षक मो शमीम ने किया। जिसमें रैयतों ने सीसीएल कंपनी के अंतर्गत पड़ने वाले 166.57 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल होते हीं चन्द्रगुप्त ओसीपी परियोजना खुलने का रास्ता साफ हो गया है।
आम सभा में चन्द्रगुप्त परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर सुभाष गुप्ता, वन समिति के अध्यक्ष अमेरिका राम, वार्ड सदस्य छोटन पासवान, मिथुन पासवान, बिनोद दास, दीपक पासवान, फुनेश्वर रजक, छोटेलाल कुमार, कृष्ण कांत कुमार, चंचला देवी, पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, अनिता देवी, मंजू देवी, गीता देवी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!