• मृतक के परिवार को एनटीपीसी ने रोजगार देने वा सरकारी सहायता देने के आश्वासन पर जाम हटा
केरेडारी। केरेडारी बड़कागांव मुख्य पथ में गर्रीकला तीन पेड़वा के समीप सड़क के किनारे गिरे आम के पेड़ में टकराने से मोटर साईकिल सवार गर्रीखूर्द निवासी पिंटू सोनी पिता किर्तन सोनी की मौत हो गई। घटना 9 अगस्त के रात्रि 8.50 बजे की हैं। युवक के मौत के उपरांत आक्रोशित परिजनों ने बारियातू के ग्रामीणों के सहयोग से शव के साथ केरेडारी हजारीबाग मुख्य पथ को घटना स्थल के समीप शनिवार सुबह 7 बजे से जाम कर दिया। परिजनों ने सड़क में पेड़ रखने से हुई घटना का आरोप लगा कर राज्य सरकार वा एनटीपीसी से पीड़ित परिवार को नौकरी वा मुआवजा के मांग करने लगे। सड़क जाम होने से गर्रीकला चौंक से राजाबागी तक वाहनों का लंबी कतार लग गई। केरेडारी अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजीत कुमार, गर्रीकला मुखिया हित नारायण साव, विकास साव, बालेश्वर साव वा एनटीपीसी प्रबंधन के पहल पर पीड़ित परिवार को एनटीपीसी में एक रोजगार देने, 20 हजार नगद वा सरकारी सहायता देने का आश्वासन के उपरांत शनिवार दोपहर 2 बजे जाम हटा। 7 घंटे के जाम के कारण आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ता के उपरांत केरेडारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।
घर का अकेला कमाऊ सदस्य का पिंटू, परिजनों का हाल बेहाल
पिंटू सोनी के सड़क दुर्घटना में मौत के उपरांत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। मृतक अपने पीछे पत्नि, एक बेटा, विधवा मां वा एक भाई को छोड़ गया हैं। मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। इनके जाने से घर परिवार के पालन पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









