संत रैदास जयंती पर केरेडारी प्रखंड भर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

केरेडारी। संत रैदास जयंती के अवसर पर प्रखंड के केरेडारी, पगार, बेलतू में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक अंबा प्रसाद वा  स्थानीय मुखिया जितनी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा की संत रैदास के अधूरे सपने को पूरा करने के सभी लोग इनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प ले। इनके मार्गो पर चलने पर ही समाज का विकास संभव होगा।

मौके पर मुखिया जितनी देवी, पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, अंकित राज, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, बेलतु पंचायत के पंचायत अध्यक्ष मकसूद आलम, पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप राम मिथिलेश राम, खेमलाल राम, विजय राम, बालेश्वर राम, सीताराम, पंसस अनीता देवी, प्रभु राम, विनोद राम, संजय राम, महेंद्र रजक, मनोज राम, संतोष राम, बैजनाथ महतो, राजू साव, सुरेंद्र राम, शमशेर अंसारी बहादुर राम समेत सैकड़ो लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!