विस्थापन की मांग कर रहे भू-रैयत से मिले सदर विधायक मनीष जयसवाल, सहयोग का दिया भरोसा


केरेडारी। केरेडारी के पांडू में विस्थापन की मांग कर रहे भू-रैयत मीणा देवी से सदर विधायक सह सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल मुलाकात किए। श्री जयसवाल ने भुक्तभोगी महिला से मिलकर पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान मीणा देवी ने मनीष जायसवाल से बिना विस्थापन के कंपनी के द्वारा घर तोड़ने वा बर्बरता करने की बात कही। इस पर श्री जयसवाल ने महिला को सहयोग करने का भरोसा जताया।
वहीं ग्रामीणों के जुटान को संबोधित करते हुवे उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि राज्य सरकार जन कल्याण के कार्यों को छोड़कर  बालू, कोयला तस्करी, ट्रांसफर- पोस्टिंग का कारोबार कर रही हैं। विकास पर सरकार का कोई पहल नहीं किया। जिससे प्रदेशवासी बदहाली की जिंदगी जीने के लिए विवश हैं। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि क्षेत्र के गरीब, रैयत के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानवीय मूल्यों के प्रति हम सहज और गंभीर हैं और जनहित के हर मुद्दे को जनता की आवाज बनकर पुरजोर तरीके से उठाएंगे ।

मौके पर बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अनिल मिश्रा, दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, अजय साहू, किशोरी राणा, शिवपाल यादव, जयनारायण प्रसाद ,बालेश्वर कुमार, प्रीतम सिंह, कर्मचारी साहू, आदित्य सोनी, खेमलाल महतो, उपेंद्र सिंह ,बालेश्वर महतो, बाल गोविंद सोनी, नरेश महतो, महेंद्र सिंह, बद्रीनारायण सिंह, अवध किशोर यादव, शिव शंकर मेहता, श्रीकांत निराला, रंजीत मेहता, अशोक मेहता, सुनीता देवी, सुमन गिरी, बीरेंद्र कुमार बीरू, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!