बड़कागांव। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रौशनलाल चौधरी ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में कुल 42 पंचायतों की आबादी तीन लाख से अधिक है। पतरातू में पुलिस अनुमंडल कार्यालय पहले से मौजूद है और यह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित है। साथ ही पतरातू अनुमंडल सृजन के प्रस्ताव को प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा प्राप्त हो चुकी है, जिससे इसकी प्रशासनिक आवश्यकता और अधिक प्रासंगिक हो जाती है।
दूसरी ओर हजारीबाग जिले के अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड में 23 पंचायत और केरेडारी प्रखंड में 16 पंचायत को मिलाकर कुल जनसंख्या लगभग 3.50 लाख से अधिक है। बड़कागांव में पहले से पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी का कार्यालय स्थित है और यह जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर है।
जिससे यहां अनुमंडल मुख्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिसको लेकर मैं सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से रामगढ़ जिले के पतरातू और हजारीबाग जिले के बड़कागांव में अनुमंडल मुख्यालय स्थापित किए जाएं, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं और सुविधाएं मिल सकें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे