केरेडारी। बड़कागांव वन विभाग के द्वारा केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ़ छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान वन विभाग वा केरेडारी पुलिस के जवानों ने कोले के 7 कोयला खदान में डोजरिंग कर बंद कर दिया गया। अवैध खनन के डोजरिंग से कारोबारियों के बीच हड़कम्प मचा हुआ है।
रेंजर कमलेश सिंह ने बताया कि केरेडारी वा बड़कागांव में अवैध कोयला का कारोबार होने की सुचना मिल रहा था। जिस पर वन विभाग के फॉरेस्टर संटू के नेतृत्व में टीम गठन कर कर्रवाई किया गया। कर्रवाई करते हुवे बड़कागांव के राउत पारा वा केरेडारी के कोले में बने कोयला खदानों को डोजर ए बंद कर दिया गया हैं। साथ ही अवैध खनन करने वाले लोगो को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 189