लोहरदगा। लोहरदगा अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने 6 हजार रूपए घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रामा महतो को एसीबी के टीम अपने साथ रांची ले गई। राजस्व कर्मचारी सरोज कुमार नामक व्यक्ति से जमीन के म्यूटेशन के नाम पर 6 हज़ार रूपए का मांग किए थें। जिसे लेकर सरोज कुमार ने एसीबी से शिकायत की। एसीबी ने शिकायत के सत्यता की जांच कराई। मामला सत्य मिलने पर एसीबी की टीम ने रामा महतो के आवास में पहुंच कर रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया।
इस घटना से लोहरदगा अंचल वा मुख्यालय में कार्यरत कर्मियों में हड़कंप हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 182