बड़कागांव (हजारीबाग)। लोकहित अधिकार पार्टी हजारीबाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला संयोजक रन्धिर कुमार साहु की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय स्नेही, प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव एवं प्रदेश सचिव राम बिलास साव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से जिला संयोजक मंडली का विस्तार किया गया।
जिला संयोजक रन्धिर कुमार साहू के अलावे मनोहर कुमार राणा एवं खेमलाल साव को जिला का सह संयोजक, निर्मल साव, उमेश कुमार, रवि साव, गुड्डू कुमार, रंजीत कुमार ठाकुर, राजेश पासवान, जय प्रकाश राम वा बिट्टु कुमार को जिला संयोजक सदस्य बनाया गया।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 47