लोकसभा चुनाव को लेकर वाहन जांच अभियान में अधिकारियों ने जब्त किया 3.42 लाख रुपया

केरेडारी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल व बीडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक गेट नम्बर दो के पास टंडवा से हज़ारीबाग के ओर जा रही ब्रेजा कार के डिक्की से 3.42 लाख रुपया बरामद किया।

बरामद राशि को दंडाधिकारी सौरभ कुमार दीक्षित के उपस्थिति में जब्त कर लिया गया। और आगे की कार्रवाई शुरू हो गई हैं। इस संबंध में सीओ राम रतन वर्णवाल ने बताया की वाहन जांच के दौरान कार जेएच 02 एभी 2050 से  कार के डिक्की में एक प्लास्टिक में लपेट कर रखा तीन लाख 42 हजार रुपये रखा हुवा था। वाहन मालिक ने बरामद रुपए के संदर्भ में सही जानकारी नहीं दिया गया। जिस कारण रूपए को जब्त कर लिया गया हैं। विभागीय कार्रवाई के उपरांत जब्त राशि को लौटाया जायेगा। राशि किस काम के लिये जा रहा था पेपर मांगा गया है। वाहन टंडवा के  ब्यवसायी अशोक गुप्ता का बताया जा रहा है। आगे सीओ श्री वर्णवाल ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार 50 हजार रुपए तक लोग नगद साथ रख सकते हैं। जिसका पेपर होना अनिवार्य हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!