केरेडारी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पगार केरेडारी में विद्यालय स्तरीय अंतर सदन खेल एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और खेल से संबंधित प्रश्न पूछे गये। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नीतीश, नेहा, पंकज, अंजलि, मानसी, काजल, पीयूष, मानवी व अनुष्का ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम एवं रेड हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। जजों के रूप में राजेश कु. गुप्ता, सुकेश कुमार और सुनील कु. महतो रहें।

29 अगस्त को खेल आयोजन होगा। प्रश्नोत्तरी व खेल प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षक पंकज सिंह ने की।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश यादव, शिक्षक मिथिलेश कु. कौशल, मनोज कुमार, प्रदीप राणा, सीताराम महतो, राजदेव, राकेश सिंह, अशोक सिंह धनंजय दुबे, उमेश सिंह व अन्य शिक्षकगण मौजूद थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे