केरेडारी। केरेडारी के जोरदाग में श्री श्री 1008 नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को भूमि पूजन के साथ झंडारोहण किया गया। भूमि पूजन से पूर्व गांव भर में शोभायात्रा निकाला गया। भक्त हांथ में ध्वज लेकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुवे पुनः भूमि पूजन स्थल में पहुंच कर विधिवत रुप से पुजा अर्चना कर भूमि पूजन किये। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण जोरदाग का वातावरण भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के लिए यज्ञाचार्य सात्येन्द्र पांडेय, शास्त्री अमित पांडेय, यज्ञाधीश महाराज प्रयाग राज द्वारा मंत्रोच्चारण एवं पूजा पाठ कर ध्वजारोहण कराया गया। महायज्ञ 28 अप्रैल से शुरू होगा जो 6 मई तक चलेगा। 28 अप्रैल को जल यात्रा व 6 मई को हवन पूर्णहुति वशीधरा ब्राह्मण भोजन कन्यापूजन एंव भंडरा व भव्य जागरण के साथ – साथ यज्ञ समापन होगा।
भूमि पूजन के मौके पर केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, यज्ञ अध्यक्ष श्यामदेव साव, सचिव अमित कुमार माली, कोषाध्यक्ष कुलदीप साव, मिडिया प्रभारी ज्ञान पासवान, उपाध्यक्ष अनिल मुंडा, बालदेव साव, उदय लाल गुप्ता, प्रेम रंजन पासवान, जागेश्वर साव, खिरोधर साव, राम कुमार साव, दशरथ साव, रामवृक्ष गंझू, कृष्णा कुमार गुप्ता, तुलसी साव, किशोर साव, सुरेश रजक, संजय साव, कन्हाई माली,चोहन राम, कालो राम, संजय पासवान, ब्रजेश गौरव, दिनेश महतो, अक्ल साव, ब्रजेश राम, आदित्य साव समेत सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे