मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर यादव ने किया छठ घाट अमझर नदी का निरीक्षण

प्रकाश कुमार/ प्रतापपुर

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष सह टंडवा मुखिया किशोर यादव एवं रामपुर मुखिया प्रतिनिधि काशिफ रजा ने रामपुर पंचायत स्थित छठ घाट अमझर नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष किशोर यादव ने छठ व्रतियों के लिए घाट का साफा सफाई कराने पर जोर दिए। बताया की इस वर्ष छठ नदी घाट में पानी नहीं हैं। साथ छठ पूजा कमिटी का गठन नही होने से साफ सफाई नही हो सका हैं। जिससे छठ व्रतियों को पूजा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

चुनाव में सफाई करने पहुंचते थे नेता, अब नही है कोइ देखने वाला

प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष छठ पूजा में प्रतापपुर के लोगो काफी खासा उत्साह हैं। परंतु छठ घाटों में गंदगी भरा हुआ है। साथ ही पूजा को कमिटी का विस्तार भी नही हुआ है। और साफ सफाई के लिए कोई राजनीतिक दल वा जनप्रतिनिधि आगे आ रहा हैं। लोगो ने बताया कि चुनावी माहौल में कई लोग साफ सफाई के लिए आगे आते थें परंतु इस वर्ष कोई चुनावी माहौल नहीं रहने के कारण छठ महापर्व में कोई भी भागीदारी नही हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!