• आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जायेगा : बीडीओ
केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड में कार्यरत अंगन बाड़ी सेविका वा सहायिका मानदेय भुगतान के मांग को लेकर हड़ताल में चले गए हैं। सेविकाओं के हड़ताल में जाने से केरेडारी में संचालित 91 आंगन बाड़ी केंद्रों में ताला लटक गया हैं। जिससे केरेडारी प्रखंड के नौनिहाल आंगन बाड़ी केंद्रों से मिलने वाले पोस्टिक आहार से वंचित हो गए हैं। वहीं मानदेय नहीं मिलने से सेविका सहायिका का इस बार का दुर्गा पूजा फीका बीतेगा। बताया जाता हैं की बीते मार्च महीना से सेविका-सहायिका का मानदेय बकाया हैं। मानदेय नहीं मिलने से सेविका सहायिका काफी परेशान हैं।
इस संबंध में सेविकाओं ने बताया की मार्च से लगभग 8 महीना से मानदेय हमलोग को नहीं मिला हैं। जिससे घर परिवार चलाने में काफी समस्या हो रही हैं।
वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ अमित कुमार ने कहा की शनिवार से सेविका सहायिका हड़ताल में हैं। जिससे बच्चों को पोषाहार मिलने में समस्या उत्पन्न होगी। इस संबंध में वरीय अधिकारियों को सूचना दे दिया गया हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जायेगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे