महुदी जुलुस विवाद… हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में हजारीबाग डीसी से मिले लोग


महुदी जुलुस विवाद महुदी और बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे हजारीबाग डीसी से मिले सांसद। सामाजिक पहल कर जुलुस निकालने में सहयोग करने का किए अपील।

बड़कागांव। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के महुदी में रामनवमी जुलूस के विवाद के कारण वर्षो से महुदी का जुलूस का आयोजन नहीं हो पा रहा है। महूदी विवाद को सुलझाने के प्रयास को लेकर गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में महुदी एवं बड़कागांव के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय से मिले।
सांसद मनीष जायसवाल के पहल पर जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक पहल के द्वारा इस विवाद को सुलझाने एवं महुदी की जुलूस को हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित कराने का आश्वासन उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा दिया गया।

मौके पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र नारायण सिंह, भाजपा बड़कागांव पूर्वी के मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, बड़कागांव के पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, बड़कागांव के उप-प्रमुख बचन देव कुमार, महुदी के ग्राम अध्यक्ष सीताराम राणा, महुदी के भाजपा नेता राज कुमार राणा व महुदी के स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!