स्थानीय जनप्रतिनिधि को आड़े हाथ लेते हुवे मनीष जायसवाल ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी वा परिवारवाद पार्टी बताया
केरेडारी। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल शनिवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पिपरवार वा केरेडारी प्रखंड में चुनावी दौरा किये। भाजपा प्रत्याशी मनीष जयसवाल ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बचरा, बाज़ार टांड़, विशुझापा, 64 कॉलोनी, चिरैयाटांड़, कारो, बन्हें, हफुआ, किरीगढ़ा, बचरा बस्ती, होसिर, पताल, मेढ़ी, हेंदेगिर बस्ती, हेंदेगिर स्टेशन, लोहरसा, खपिया, बुंडू, सलगा, कुठान, जोको, कराली, केमो, श्रीनगर और जोरदाग में घुम घुम कर मतदाताओं से मिले। इन्होंने मतदाताओं से मिल कर केंद्र सरकार के विकास कार्यों का जानकारी देते हुवे पुनः एक फिर देश में मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने का अपील किये।
गांव भ्रमण के दौरान भाजपा वा सहयोगी आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी मनीष जयसवाल का गर्म जोशी के साथ स्वागत किये।

परिवारवाद पर है खतरे की घंटी, विकसित होगा देश ये है मोदी की गारंटी- मनीष जायसवाल
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पिपरवार वा केरेडारी दौरा के दौरान भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा की भाजपा जाति और बिरादरी की नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज के विकास की बात करती है। यही कारण है की इस भीषण गर्मी में भी हम जहां जा रहें हैं जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोग तीसरी बार मोदी सरकार बनाने को तैयार हैं। मोदी सरकार ने जो वादा किया उसे पूरा किया और आगे भी जो मोदी की गारंटी है वह राष्ट्र और समाज हित के लिए बेहद जरूरी है। मनीष जायसवाल ने कहा की बड़कागांव मेरे पुरखों की धरती है और यहां की मिट्टी से गहरा लगाव है। उन्होंने कहा की मैं नेता नहीं बेटा के रूप में सेवा किया हूं और आगे भी करूंगा। मनीष जायसवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को आड़े हाथ लेते हुवे कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और परिवारवाद करती है। परिवारवाद पर इस बार खतरे की घंटी है। आप भाजपा को कमल छाप पर वोट देकर जिताएं विकसित होगा देश ये मोदी की गारंटी है। वहीं बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने भी मनीष जायसवाल के पक्ष में वोट करने का अपील किये।
मौके पर पिपरवार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा, आजसू के केरेडारी प्रखण्ड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, मोहन महतो, मनोहर साव, जिला उपाध्यक्ष भोला महतो, उपेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, मुलचंद साव ,भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़कागांव आदित्य सोनी, पूर्व बाल गोविंद सोनी, प्रीतम साव, राजु साव, सत्येंद्र सिंह, अमित गुप्ता, पंकज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, जय नारायण प्रसाद, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, आशीष गुप्ता, इंद्र कुमार पंडित समेत कई लोग मौजूद थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे