हजारीबाग। भाजपा के किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साहू अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से उनके आवास में मुलाकात किए। मंत्री से मुलाकात कर राजू साहू ने बड़कागांव विधानसभा के जन समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही बड़कागांव विधानसभा में विकाश को लेकर जानकारी दिए।
केंद्रीय मंत्री ने बड़कागांव के जन समस्याओं सुन कर बोले की बड़कागांव विधानसभा का विकास भारतीय जनता पार्टी के विधायक होने से ही संभव हैं। इन्होंने कार्यकर्ताओं को लोक सभा वा विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने पर जोर दिए।
मौके पर भाजपा किसान मोर्चा रामगढ़ जिला प्रभारी राजू साहू, पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष संजय शर्मा, लीलाधर महतो, महेंद्र महतो समेत कई लोग मौजूद थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 88