भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का 59 वां जन्मदिवस मनाया बांटे मिठाइयां


बड़कागांव। भारतीय जनता पार्टी के बड़कागांव पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी के नेतृत्व में बड़कागांव टैक्सी स्टैंड के पास स्थित सांसद के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल का 59 वां जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काट कर सांसद मनीष जायसवाल जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, महामंत्री नरसिंह प्रसाद, इंद्र भूषण,  युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी शिव शंकर उर्फ़ शिबू मेहता,
मनीष पांडे, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सत्यजीत अलंकार उर्फ मंटू, अवध किशोर कुमार, डॉ बालेश्वर महतो एवं कई भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!