बिहार के व्यापारी का जामताड़ा में अपराधियों ने गोली मार कर किया हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

सो रहे व्यापारी को सीने व कनपटी में मारा गोली


जामताड़ा। जामताड़ा के मिहिजाम शास्त्रीनगर में अपराधियों ने बिहार के व्यापारी को गोली मार कर हत्या कर दिया। अपराधियों ने दुग्ध व्यापारी को सीने व कनपटी में गोली मारा हैं। मृतक व्यापारी नंदा यादव उम्र 35 बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीनगर का रहने वाला हैं। घटना की जानकारी सोमवार सुबह परिजनों को हुई। खून से लथपथ देख परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामले की छानबीन कर शव को अपने कब्जे में ले कर थाना ले गई। घटना के मुख्य कारणों का पता नहीं चल सका हैं।

परिजनों में पुलिस को बताया की रविवार रात मृतक खटाल के समीप पशुओं के देख भाल के सोया था। सोमवार सुबह परिजन खटाल पहुंचे तो नंदा को मृत पाया। शरीर खून से लथपथ पाया। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!