केरेडारी। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद शनिवार को केरेडारी प्रखंड कंडाबेर, बारियातू, गर्रीकला, बेलतू, हेवई, पांडू, चट्टीबारियातू, पचड़ा, बेंगवरी पंचायत में पहुंच कर जनप्रतिनिधियों वा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में विधायक अंबा प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को महा गठबंधन के हजारीबाग लोक सभा प्रत्याशी जेपी पटेल के पक्ष में पुर जोर तरीके से प्रचार प्रसार करने वा कांग्रेस पार्टी के गारंटी पत्र का संदेश जन जन तक पहुंचाने का अपील किये। अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग में कांग्रेस का अस्तित्व को बचाने के लिए महागठबंधन प्रत्याशी को जितना जरूरी हैं। जयप्रकाश भाई पटेल जमीन से जुड़े हुए नेता है। इनके पिता स्वर्गीय टेकलाल महतो के परिश्रम के बदौलत हमें अलग झारखंड राज्य मिला। वर्तमान में केंद्र सरकार की महारत्न कंपनियां ग्रामीणों का शोषण कर रही है। जिसका विरोध आज तक कोई भाजपाई ने नही किया। हमे विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़नी है। इन्होंने मतदाताओं से महा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का अपील किये।
हर समाज वा वर्ग के लोगो का मिल रहा है समर्थन: सुरेश साव
विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने कहा जेपी पटेल घर का बेटा हैं। इन्हे हर समाज वा वर्ग के लोगो का समर्थन मिल रहा हैं। इन्होंने मतदाताओं को महा गठबंधन के पक्ष में वोट देने का अपील किये।
मौके पर बेलतू मुखिया जितनी देवी, कंडाबेर मुखिया दिनेश साव, जागेश्वर, सुरेश राम, बालेश्वर साव, मकसुद आलम, दिलीप गिरी, राजेंद्र प्रजापति, प्रभु सोनी, शीतल राम, राजेश साव, चंद्रिका रजक, नरेश साव, रमजान मियां, महावीर प्रजापति, महेश पाठक, दशरथ भोक्ता, रामचंद्र साव, हरी साव, मोहम्मद तूफानी, प्रेम साव, तपेश्वर राम, मोहम्मद परवेज, केदार साव, प्रकाश साव, खिरोधर साव, नरेश साव, रंजीत साव, मोहन साव, बालेश्वर साव संजय पासवान, प्रकाश साव समेत कई लोग मौजूद थें।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे