बड़कागांव विधानसभा में स्थापित औद्योगिक कंपनियां मजदूरों का कर रही हैं शोषण : रौशन लाल चौधरी


झारखंड विधानसभा छठे बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में बड़कागांव विधानसभा का गूंजा मामला

एन.टी.पी.सी, जे.एस.पी.एल. एवं अन्य कंपनियों द्वारा मजदूरों पर हो रहे शोषण के खिलाफ सदन ने बुलंद किये आवाज

बड़कागांव/केरेडारी। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में स्थित एन.टी.पी.सी, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड तथा अन्य कंपनियों के द्वारा मजूदरों पर कर रहे शोषण के खिलाफ विधायक रौशन लाल चौधरी ने विधानसभा सत्र में अपने आवाज को बुलंद किये। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड विधानसभा के छठे बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में स्थापित सभी औद्योगिक कम्पनियों के द्वारा मेहनतकस मजदूरों के होने वाली समस्याओं को सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराये। मजदूरों के हक अधिकार दिलाने की मांगा सरकार से किए।

विधायक ने सदन के माध्यम से कहा कि श्रमिकों को पिछले 10 वर्षों से पुनरीक्षित न्यूनतम मजदूरी से भी कम भुगतान किया जा रहा हैं। 8 घंटे के कार्य के स्थान पर जबरन 12 घंटे मजदूरों से कार्य लिया जा रहा हैं, न्यूनतम वेतन दर में भी गड़बड़ी हैं। विधायक ने सदन के माध्यम से कंपनियों को न्यूनतम मजदूरी समय पर भुगतान, कार्य  दिवस की अवधि 12 घंटे नहीं बल्कि 8 घंटे की मांग करने का मांग रखे। विधायक द्वारा क्षेत्र के आम जनमानस एवं मजदूरों की समस्या को सदन में उठाने के बाद पूरे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में हर्ष, उल्लास एवं जोश का माहौल हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!