बड़कागांव में पैसे की लेन देन को लेकर चाकू बजी दो युवक गंभीर रूप से घायल किया गया रेफर



बड़कागांव। बड़कागांव चौक पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो से आए अपराधियों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना शाम 7:30 बजे की है। घायल युवकों की पहचान चंदन गोप (23) और ललन गोप (18) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में हजारीबाग रेफर किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। चंदन गोप ने रेवाली गांव के राजा, शिवम, रोहित और गोल्डन पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का कारण रुपये का लेन देन का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चौक पर पुलिस व्यवस्था बहाल करने का मांग की है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!