बड़कागांव पकरी बरवाडीह में 24 फरवरी को मनाया जायेगा माता शबरी का जयंती

अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले पकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान राम जानकी के मंदिर के प्रांगण मनाया जाएगा माता शबरी जयंती

बड़कागांव। अखिल भारतीय भुइयां समाज
कल्याण समिति के बैनर तले पकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान राम जानकी के मंदिर के प्रांगण में  24 फरवरी को माता शबरी जयंती प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही साथ स्थानीय बच्चों के द्वारा डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी किया जाएगा। प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम ने कहा सभी भुईयां समाज के लोगों से आग्रह है कि समय पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं इस कार्यक्रम में बड़कागांव के बुद्धिजीवी गण मान्य एवं जनप्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है संजय भुईयां ने कहा माता शबरी प्रेम और तपस्या की प्रतिमूर्ति सामाजिक समरसता के प्रतीक भगवान श्री राम जी  की अनन्य भक्त में से एक थी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!