बड़कागांव। बड़कागांव थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में घरेलू हिंसा का खौफनाक अंजाम दिया गया। यहां पति अनिल कुमार ने अपने पत्नि सोनिया देवी का हत्या कर शव को कुआं में डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के शव को बरामद किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार सोनिया देवी के हत्या के मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 35/25, दिनांक 21.02.25, धारा 80(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपी पति, अनिल कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता फागू प्रजापति, ग्राम विश्रामपुर, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 172