बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के चेपकला पंचायत के जुगरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस काफी हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी महिला मंडल के अध्यक्ष सचिवों के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर किया गया। सभी महिलाएं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का खुशियां मनाएं । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पंसस सरिता देवी वा संचालन आरती देवी ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत समिति सदस्य कृष्ण राम विशिष्ट अतिथि पूर्व पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी के द्वारा दीप ज्वलित किया गया। महिलाओं ने अपने जीवन से संबंधित लेख, गीत, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि कृष्ण राम ने कहा कि महिलाएं आज के समय में किन्ही से कमजोर और पीछे नहीं है। जो शक्ति महिला के पास है वह अद्भुत है। सिर्फ अपने परिवार और जीवन को निखारने की आवश्यकता है। प्रतिभागियों को पाठ्य सामग्री, कॉपी, कलम, टिफिन बॉक्स एवं शॉल ओढाकर सभी को सम्मानित किया गया। महिला संगठन के दीदी ने कहा कि हम लोग पहली बार महिला दिवस देख रहे हैं, और मना रहे हैं। हम लोग बहुत खुश हैं। और आभार व्यक्त करते हैं।
मौके पर सरिता देवी, आरती देवी, बबिता देवी,सुलोचना देवी,दिव्या रानी, नैना शेखर, गुड़िया रानी, बसन्ती देवी,अंजू देवी,पूर्णिमा देवी,अन्नू कुमारी,राखी कुमारी,मीणा देवी,पूनम देवी,अनिता देवी, भारती कुमारी, फूलमती देवी, रूबी तुरी, रीना देवी, भुनेश्वर प्रजापति, करण शेखर समेत सैकड़ों महिलाये उपस्थित थे ।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे