प्रकाश कुमार
प्रतापपुर(चतरा)। प्रतापपुर उच्च विद्यालय के मैदान स्थित यज्ञ मंडप में गुरुवार को महारुद्र यज्ञ का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य पंडित ब्रजेश पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक करवाया गया। यज्ञ मंडप में बने ग्यारह हवन कुण्डों की पूजा की गई।तत्पश्चात प्रधान कुण्ड में हवन किया गया। आरती,भजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इस अनुष्ठान को पूरा करने के लिए यजमान के रूप में अजीत कुमार पाण्डेय व उनकी पत्नी संतोषी देवी के अलावे निर्मल राम, शिव कुमार रंजन, विश्वनाथ राम, संजय कुमार, कलेंद्र कुमार, ईश्वरी पासवान, सुरेश गुप्ता,अजय राज, दिलीप कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, भुन्नु गुप्ता, रामचंद्र साव, रेखा सिन्हा, सोनू कुमार, धीरज कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 114