• अखिल भुईया समाज ने धुमधाम से मनाया मॉं शबरी पूजा, एकता का दिया संदेश
प्रकाश पत्रकार | प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर मुख्यालय स्थित नागलोक मैदान में सोमवार को अखिल भारतीय भुईया कल्याण समिति के द्वारा समारोह आयोजित कर मॉं शबरी पूजा धुमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस सामारोह की अध्यक्षता भुईया समाज के जिला अध्यक्ष उमेश भारती व संचालन उपाध्यक्ष दिनेश भारती ने किया। सामारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधी कपिल पासवान, कुन्दा प्रमुख प्रतिनिधी जयराम भारती एवं विशिष्ट अतिथि के मोनिया मुखिया अमरेश सिंह, बरूरा मुखिया मनिष सिंह, मोती पासवान, जोगियारा मुखिया आशिष भारती, सुरेन्द्र भारती, राजन गुप्ता, उमेश भुईया, रामदयाल भारती उपस्थित हुए।

मौके पर उमेश भारती के द्वारा मुख्य व विशिष्ट अतिथि को गम्छा व बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभआरंम्भ माता शबरी, तुलसी वीर एवं दशरथ मांझी के फोटो पर माल्यर्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।सामारोह में संबोधित करते हुए मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि ने माता शबरी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की माता शबरी भगवान राम की परम भक्त थी। ये भील समाज की रामकुमारी थी इनका उलेख्य रामायण कथा प्रबुद्ध नारी के रूप में किया है। अपने भक्ति को लेकर सैकड़ो वर्ष ऋषि-मुन्नी की कुटिया में तपस्या थी। इनकी भक्ति-भाव को देख भगवान राम इनके जुठे बेर खाया था। इनके दिये गये निर्देशो पर भुईया समाज चले ताकी समाज विकास ओर बढ़ सके। वही अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष उमेश भारती ने कहा की भुईया समाज माता शबरी एवं तुलसी वीर के वंशज है माता शबरी पूजा के माध्यम भुईया समाज को जागरूक किया जा रहा है। माता शबरी मांस व शराब की विरोध करती थी इसलिए हमलोग शराब को त्याग कर दे तथा कम खाकर अपने बच्चे को बेहतर शिक्षा दे, ताकी भुईया विकास हो सके। माता शबरी के आदर्श पर चलने की अपील किया। समाज के भटके हुए लोगो को एकगाठ़ में जोड़ा जाएगा। नशा मुक्त बनाना है ।सरकार से माता शबरी पूजा पर सरकारी अवकाश घोषना करने की मांग करेगे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रूप में नरेश भारती, उपेन्द्र भारती, प्रदीप पासवान, चमेली देवी, चंदन भारती, शिवरतन यादव, प्रमोद, मुरारी भारती, राजेश भारती, रामकिशुन भारती, योगेन्द्र भारती, शंकर भारती, रामजी भुईया समेत अन्य लोग शामिल थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे