प्रकाश/ प्रतापपुर (चतरा)
प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि प्रतापपुर कांड संख्या 94/19, धारा 54बी और 08 के अंतर्गत आरोपी फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के हुमाजंग गांव निवासी फैजान उर्फ फैयाज उर्फ गजाली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 216








