प्रकाश कुमार | प्रतापपुर
प्रतापपुर। प्रतापपुर थाना प्रभारी लवकुमार, खान निरीक्षक राजेश हांसदा व पुलिस बल ने शुक्रवार संध्या प्रखंड के गुरिया गांव से अवैध पत्थर लदा हाईवा जब्त किया। जब्त वाहन को पुलिस ने प्रतापपुर थाना में रखा हैं। साथ ही पुलिस ने चालक को गिरफ्तार जेल भेज दिया। इस संबंध मे खान निरीक्षक राजेश हांसदा ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि कई हाईवा वाहन के द्वारा अवैध रूप से बिना कागजात के पत्थर की ढुलाई किया जा रहा है। इस सूचना पर टीम गठित कर एवं प्रतापपुर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लवकुमार के साथ प्रतापपुर डुमरवार पथ मे अभियान चलाया गया। प्रतापपुर से डुमरवार की ओर जा रही पत्थर लदे हाईवा वाहन को रोकवाकर कागजात की मांगा गया।कागजात नही दिखाने पर हाईवा वाहन व लदे अवैध पत्थर को जप्त कर थाना परिसर लाया गया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। तथा हाईवा वाहन व चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आगे बताया कि इस तरह की कई सूचना पर आगे भी अवैध रूप से पत्थर ढुलाई करने वाले वाहनो को जप्त कर कारर्वाई किया जाएगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे