पानी के तलाश में कुआं में गिरा हिरण ग्रामीणों ने सुरक्षित वन विभाग को सौंपा


केरेेड़ारी(हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड में गर्मी शुरू होते ही वन्य जीव पानी के तलाश में भटकने लगे हैं। शुक्रवार को पानी के तलाश में भटकते हुवे केरेडारी के जोरदाग गांव के एक कुआं में गिर गया।

शुक्रवार दोपहर में ग्रामीणों कुआं में हिरन को देख कर सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के तत्परता से कुआं से हिरण को सुरक्षित निकाला गया। साथ ही गांव में हिरण होने की सूचना बड़कागांव वन विभाग को दिया। बड़कागांव वन विभाग के टीम गांव पहुंच कर हिरण को कब्जे में ले लिया।


मौके पर वन विभाग अधिकारी संतोष रजक सिपाही, देवचंद महतो, बड़कागांव वनपाल प्रभारी, प्रभात किशोर लकड़ा, वनरक्षी अमर आनंद साहू, वनरक्षी उदय लाल गुप्ता, वार्ड सदस्य कन्हैया माली,सुरेश गुप्ता, अजित माली, रामवृक्ष गंजू सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!