केरेडारी। केरेडारी के उच्च विद्यालय गर्रीकला में नशा मुक्त दिवस पर निबंध सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के 231 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें नीतू कुमारी, सोनम कुमारी, रौनिक कुमार, पीयूष कुमार, ऋषिका राज को पुरुस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इसके अलावे नशा मुक्ति से संबंधित शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम जीवन महतो ने किया। जबकि संचालन सहायक शिक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन ने की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने नशापान से संबंधित जैसे खैनी, बीडी, शराब के ग्रहण करने से होने वाले बीमारियों के बारे में जानकारी दिये।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम जीवन महतो, सहायक शिक्षक मोहम्मद निजामुद्दीन, मनोज कुमार, सुनीता कुमारी, प्रमोद कुमार पांडे, कंचन कुमारी, लक्ष्मण कुमार राणा, अर्जुन कुमार कुशवाहा, कुसुम कुमारी, प्रियंका कुमारी मिश्रा, सहदेव सिंह मिथिलेश कुमार, प्रमोद कुमार, धनेश्वर कुमार, सुरेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद थें
।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे