तीज का खुशी मातम में बदला, काम कर घर लौट रहे मजदूर को टेंपू ने लिया चपेट में मौत

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के बेल चौंक में टेंपू के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक केरेडारी के ओमे निवासी बिरजू भुइयां पिता बुधन भुइयां हैं। घटना से तीज की खुशी मातम में बदल गया। पत्नि पति के लिए तीज का उपवास रखी थी। परंतु घटना से खुशी मातम में तब्दील हो गया। पत्नी वा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना मंगलवार सुबह 7 बजे की है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार संध्या बिरजू भुइयां मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में केरेडारी निवासी बालेश्वर साव नशे में धुत हो कर अपने टेंपू से टंडवा से घर जा रहा था। इसी दौरान बालेश्वर साव ने अनियंत्रित हो कर बिरजू को अपने चपेट में ले लिया। टेंपू के चपेट में आने से बिरजू के माथे पर गंभीर चोटे आई। जिसे ग्रामीण इलाज के लिए आनन फानन में केरेडारी सीएचसी ले कर पहुंचे। जहां से इलाज करा कर घायल को परिजन घर ले कर पहुंचे। मंगलवार के सुबह घायल बिरजू का मौत घर पर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम बेल चौंक में उमड़ पड़ा। और टेंपू मालिक सह चालक बालेश्वर साव पर कार्रवाई करने का मांग करने लगे। स्थानीय जन प्रतिनिधियों के प्रयास से लोगो को समझा कर शांत कराया गया। वही वाहन मालिक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करने का भरोसा दिया। मृतक बिरजू भुइयां मजदूरी का काम करता था। मजदूरी करके घर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने पीछे पत्नि वा बच्ची को छोड़ गया हैं। 

गंजा वा शराब के नशा में धुत रहते कई टेंपू ड्राइवर

केरेडारी मुख्य में चलने वाले लगभग टेंपू ड्राइवर बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हैं। इसके अलावे शाम होते ही टेंपू ड्राइवर गंजा वा शराब के नशे में धुत हो कर वाहन चलाते है। नशे में वाहन चलाने पर पिछले महीने कस्तूरबा के छात्राओ से भरा टेंपू ड्राइवर ने पलट दिया था। जिससे कई बच्चियां घायल हो गई थी। केरेडारी के ग्रामीणों ने वाहन चालकों वा वाहनों का पेपर का जांच करने का मांग परिवहन विभाग से किए हैं।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!