2005 से लगातार चुनाव जीतते आये थे जगरनाथ महतो
अब तक सबसे ज्यादा वोट के अंतर से जीत दर्ज किया था
2001 के विस चुनाव में समता पार्टी से चुनाव लडा था जगरनाथ महतो ने. हो गये थे पराजित
वर्ष 2019 में डुमरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी दफा जीत कर झामुमो प्रत्याशी व विधायक जगरनाथ महतो ने किर्तिमान बनाया था। साथ ही अबतक सर्वाधिक वोट 34940 वोट प्राप्त किया था। मालूम हो कि वर्ष 2005 के चुनाव में झामुमो के युवा नेता जगरनाथ महतो ने लालचंद महतो को करीब 18 हजार मतों के अंतर से पराजित किया तथा गांव की कुल्ही से निकलकर पहली दफा विधायक बने थे। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में दूसरा बार झामुमो के जगरनाथ महतो ने लालचंद महतो को करीब 13 हजार वोट से पराजित किया। इस चुनाव में लालचंद महतो तीसरे स्थान पर चले गये थे। दूसरे स्थान पर जदयू के टिकट पर चुनाव लडने वाले स्व दामोदर महतो रहे थे। दामोदर महतो को करीब 20 हजार तथा लालचंद महतो को 19 हजार के करीब वोट मिला था। वर्ष 2014 के चुनाव में लालचंद महतो भाजपा के उम्मीदार बने लेकिन इस चुनाव में लालचंद महतो झामुमो के जगरनाथ महतो से लगातार तीसरी बार करीब 33 हजार मतों के अंतर से हार गये। जगरनाथ महतो को करीब 77 हजार तथा लालचंद महतो को लगभग 45 हजार मत प्राप्त हुआ था।

डुमरी विस से अबतक जीतने वाले प्रत्याशी एक नजर में
1971- चुनाव जीते कांग्रेस के मुरली भगत
1977- चुनाव जीते जनता पार्टी के लालचंद महतो
1980- चुनाव जीते झामुमो के शिवा महतो
1985- चुनाव जीते झामुमो के शिवा महतो
1990-चुनाव जीते जनता दल के लालचंद महतो
1995-चुनाव जीते झामुमो के शिवा महतो
2000- चुनाव जीते जदयू के लालचंद महतो
2005-चुनाव जीते झामुमो के जगरनाथ महतो
2009-चुनाव जीते झामुमो के जगरनाथ महतो
2014- चुनाव जीते झामुमो के जगरनाथ महतो
2019- चुनाव जीते झामुमो के जगरनाथ महतो
1971 में बेरमो से नावाडीह को काटकर शामिल किया गया था डुमरी विस में
वर्ष 1971 में बेरमो विस से नावाडीह प्रकंड को काटकर डुमरी विधानसभा में शामिल कर नये विस का सृजन किया गया था। 1971 में इस सीट से कांग्रेस के मुरली भगत चुनाव जीत कर विधायक बने थे. इसके बाद 1977 में लालचंद महतो ने डुमरी विधानसभा सीट से पहला चुनाव जनता पार्टी के टिकट पर लडा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के तात्कालीन विधायक मुरली भगत को हराया था. इसके बाद 1980 के चुनाव में झामुमो के शिवा महतो से वे चुनाव हार गये। 1985 में दूसरी बार पुन: झामुमो के शिवा महतो से वे चुनाव हार गये। 1990 के विधानसभा चुनाव में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड रहे लालचंद महतो
झामुमो के शिवा महतो को पराजित कर दूसरी बार विधायक बने। 1995 के चुनाव में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड रहे लालचंद महतो फिर से झामुमो के शिवा महतो से हार गये। लेकिन 2000 के विस चुनाव में जदयू से चुनाव लड रहे. लालचंद महतो ने समता पार्टी के उम्मीदवार जगरनाथ महतो को पराजित किया तथा तीसरी बार इस क्षेत्र से विधायक बने। इसके बाद झारखंड की बाबूलाल मरांडी की सरकार में प्रथम उर्जा मंत्री बनाये गये. जबकि 2005 से 2019 तक लगातार झामुमो के जगरनाथ महतो चुनाव जीतते आये।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे