झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पहुंचे कुंदा, लोगो से मांगा एक मौका

झारखंड के पूर्व मंत्री व डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके केएन त्रिपाठी कुंदा पहुंचे।

ग्रामीणों का समर्थन मिला तो लंड़ेंगे चतरा लोकसभा सीट से चुनाव: केएन त्रिपाठी




रंजीत कुमार यादव

कुंदा(चतरा)। झारखण्ड के पूर्व मंत्री व डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक कृष्णानंद त्रिपाठी चतरा लोकसभा शीट से चुनाव की तैयारी को लेकर कुंदा के ग्रामीणों से मुलाकात किए। कृष्णानंद त्रिपाठी ने कहा की चतरा लोकसभा में पिछले 30 से 40 वर्षों में चतरा पलामू लातेहार तीनों जिला से बाहर के लोगों ने प्रतिनिधित्व किया है। जिसके कारण यहां का समुचित विकास नहीं हो पाया हैं। बाहरी लोगों ने चतरा को कभी अपना नहीं समझा, चतरा में प्रतिनिधित्व किया और फिर दूसरे जगह से सांसद बनने के तलाश में लगे रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पलामू रिजर्व कांस्टीट्यूएंसी में आता है जिसके कारण यहां पर चुनाव रोटेशन बेसिस पर होना चाहिए जीससे दलित समेत सभी लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता जो नहीं हुआ है। वही आगे उन्होंने कहा की हम इसी लोकसभा के जन्मे व्यक्ति है और लोगो के सुख दुख में साथ रहा हूं। लोगो का सहयोग मिला चुनाव में आऊंगा।

मौके पर कुंदा मुखिया मनोज साहू, अखलेश यादव, बिनोद साव, सतेंदर सिंह, जगमोहन महतो, विजय गुप्ता, विजय यादव, नगीना, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!