केरेडारी। केरेडारी प्रखंड के जोरदाग आजीविका महिला संगठन के द्वारा गांव भर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला संगठन ने मतदाताओं को जागरूक करते हुवे विधान सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान अभियान के तहत स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली का निर्माण किया। साथ ही शत प्रतिशत मतदान का शपथ लेते हुए मतदाताओं को 13 नवंबर 2024 को मतदान केंद्र पर पहुंच कर जोरदाग बूथ में मतदान करने की अपील किये।
मौके पर उषा देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, कौशल्या देवी समेत कई महिलाएं शामिल हुवे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 231