जेएलकेएम प्रत्याशी बालेश्वर कुमार ने बड़कागांव में किया जनसंपर्क विस्थापन के सवाल पर मांगा वोट


बड़कागांव(हजारीबाग)। बड़कागांव विधान सभा के जेएलकेएम प्रत्याशी बालेश्वर कुमार बुधवार को बड़कागांव प्रखंड के दर्जनों गांवों में पद यात्रा कर लोगों मिलें। और विस्थापन के सवाल पर वोट मांगा। प्रत्याशी श्री कुमार अपने बड़कागांव चुनाव कार्यालय में प्रेस से बात करते हुए कहा भाजपा हो या कांग्रेस कभी भी आपके जमीनी दर्द को नही समझ सकता। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आये थे उन्होंने विस्थापन के सवाल पर कुछ नही कहा। यहां कोल कम्पनियों के कारण गैरमजरूआ खास व गैरमजरूआ जंगल झाड़ी की जमीन जिसमे किसान पर्चा हासिल कर सैकड़ो वर्षो से जोत कोड करते आई है उसका मुआवजा नही मिल रहा सिर्फ टोकन मनी के रूप में किसी को दो तो किसी को तीन लाख प्रति एकड़ एमडीओ के द्वारा दिया जा रहा है।

बड़कागांव में विस्थापन की एक बड़ी समस्या है। इस बात की लड़ाई सिर्फ जयराम महतो की पार्टी ही लड़ सकती है। प्रेस वार्ता के पश्चात प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बड़कागांव बाजार, होरम, हरली, बादम, बाबूपारा, गोंदलपुरा, जोराकाठ, चपरी, सेहदा, कोसी, विश्रामपुर गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाकर टाइगर जयराम महतो के मजबूती के लिये वोट मांगा।

मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता साहू, मिथिलेश कुमार दांगी, अजित यादव, सत्यम कुमार साव, गौतम कुमार, राकेश मेहता,योगेंद्र महतो, वैद्यनाथ महतो, श्यामनन्दन महतो, लखन महतो, लखिन्द्र महतो, जानिसार आलम, मो तारिक, मो समीर, सईद इमाम, अमेरिका महतो, बसन्त यादव, पारस साव, बिनोद महतो, शंकर साव, धनेश्वर महतो समेत कई लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!