चतरा: दीपावली को लेकर प्रतापपुर के बाजारों में बढ़ा रौनक, धनतेरस को लेकर दुकानें सज धज कर तैयार

प्रकाश कुमार/प्रतापपुर

प्रतापपुर। दीपो का त्योहार दीपावली आगामी 12 नवंबर को हैं। दीपावली को लेकर प्रतापपुर के बाजारों वा दुकानों में रौनक बढ़ गया हैं। 10 नवंबर को धनतेरस हैं। धन तेरस को लेकर दुकानदार अपने दुकानों को नए नए और आकर्षक वस्तुओं से खरीददारों के लिए सजा कर रखें हैं। प्रतापपुर में सबसे अधिक साज और सज्जा जेवर के दुकानों में देखने को मिल रहा हैं। जेवर दुकानों में चांदी के सिक्के, चांदी के जेवरात वा सोने के जेवरात दुकानों की खुबसूरती बढ़ा रही हैं।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इसलिए धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 पीएम से धनतेरस की शुरुआत होगी और 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1:57 पीएम पर इसका समापन होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, इस बार 10 नवंबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के मुताबिक, धनतेरस में पूजा शुभ मुहूर्त शाम 5:45 pm से शुरू होकर 7:42 pm में समाप्त होगा। मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में, लक्ष्मी, गणेश, कुबेर देवता और धन्वंतरि देव की पूजा-अराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

धन तेरस में सोना चांदी खरीदना माना जाता हैं शुभ

धनतेरस के दिन पीतल का बर्तन, सोना, चांदी, तांबे का बर्तन और धातुओं की चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से धन-दौलत में बरकत होती है और परिवार के सदस्यों को धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

धनतेरस पर क्या ना खरीदें

धनतेरस के दिन कांच का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए धनतेर में कांच का बर्तन खरीदने से व्यक्ति को धन की तंगी का सामना करना पड़ता है। धनतेरस के दिन भूलकर भी प्लास्टिक से बनी चीजों की खरीदारी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। धनतेरस के मौके पर चाकू, कैंची, सुई जैसी धारदार वस्तु को भी ना खरीदे

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!