उत्पाद विभाग वा पुलिस ने कार्रवाई कर जब्त की शराब बनाने में उपयोग होने वाले 945 ली स्प्रिट, बोतल वा होलोग्राम
हजारीबाग। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चौपारण पुलिस वा उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार किये गए कार्रवाई में पुलिस ने पडरिया बैरियाटांड के बीरेंद्र यादव के घर में बने तह खाने से भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने का सामग्री, रैपर, बोतल वा स्प्रिट बरामद किया गया हैं। जब्त सामग्री को चौपारण पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैं। साथ ही घर मालिक विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया गया हैं।
इस संबंध में चौपारण पुलिस ने बताया की हजारीबाग उपायुक्त के निर्देशानुसार टीम गठन कर बीरेंद्र यादव के घर में छापामारी किया गया। इस दौरान घर के अंदर बने तह खाने से 27 जार (प्रत्येक जार 35 लीटर क्षमता) में 945 लीटर अवैध स्प्रिट, बी 7, मैक डेवल, रॉयल स्टेग, इंपीरियल ब्लू का 3500 स्टीकर, 1900 पीस ढक्कन, 110 खाली बोतल, 3 बंडल होलोग्राम, 3 लीटर कैरेमल समेत अवैध विदेशी शराब 2.760 लीटर बरामद किया गया। सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया हैं। छापामारी से पूर्व कारोबारी भाग निकला। वीरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे









