गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ताराटांड थाना क्षेत्र के लाटोरी गांव के सुंगिया पहाड़ी में साइबर ठगी कर रहे हैं तीन शातिर साइबर अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में ताराताण्ड थाना क्षेत्र के बरोटांड निवासी अर्जुन कुमार मंडल, धनबाद के मनियाडीह निवासी राजेश कुमार मंडल और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी सुभाष मंडल शामिल है। इन तीनों के पास से पुलिस ने 9 मोबाइल और 18 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के संबंध में जानकारी गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ताराटांड के सुंगिया पहाड़ी में कुछ युवक साइबर अपराध कर रहे हैं। जिसके बाद साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में टीम ने पहाड़ी पर छापेमारी कर तीनों साइबर अपराधियों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम पहाड़ी पर छापेमारी करने पहुंची तो सभी साइबर अपराधी भागने लगे, जिसके बाद करीब 4 किलोमीटर दौड़ पर पुलिस की टीम ने तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी साइबर अपराधी एसबीआई का फर्जी लिंक बनाकर ठगी करते थे और इनकी गिरफ्तारी प्रतिबिंब एप्प के जरिये की गई है। टीम में साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, पुअनि सरोज कुमार मंडल, पुअनि सुबल दे, सअनि संजय मुखियार, साकेत वर्मा, जितेन्द्रनाथ महतो, बासुदेव सिंह आदि शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे