खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड को बीजेपी लूटना चाहती है, जो होने नही देंगे : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

दुमका। दुमका के गांधी मैदान में झामुमो का 45 वॉ झारखंड दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुवे मुख्यमंत्री चंपई सोरेन। गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा की भाजपा झूठ की राजनीति करती है। झूठ-फरेब से हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया। झूठा मुकदमा किया गया। हर परिस्थिति में झारखंड के आदिवासी मूलवासी झामुमो के साथ है। आनेवाले चुनाव में इसका पावर दिखा देंगे। 1932 की जो बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा। आज 2000 किमी दूर का आदमी झारखंड में माइनिंग कर रहा। मेजर-माइनर सब माइनिंग बाहर के लोग कर रहे हैं। बदनाम हम लोग हो रहे हैं।
भाजपा की सरकार थी तो 11 लाख राशन कार्ड डिलिट किया, हमारी झारखंडी सरकार सत्ता में आयी तो 30 लाख लोगों को राशन कार्ड व अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गई। आगे और भी झारखंड का विकास करना हैं। खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड को बीजेपी लूटना चाहती है। जो होने नही देंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!