• सीओ बीडीओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया फटकार, अनुपस्थित डॉक्टरों का उच्च अधिकारियों को करेंगे रिपोर्ट
केरेडारी। दुर्गापूजा को केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल वा बीडीओ अमित कुमार शनिवार को केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीएचसी के लचर व्यवस्था को देख कर हैरान रह गए। रोस्टर के अनुसार आयुष डॉक्टर समेत कई कर्मी बिना सूचना या आवेदन दिए छुट्टी में मिले। उपस्थिति पंजी का जांच में डॉक्टर सौम्या लकड़ा, आयुष चिकित्सक डॉक्टर अब्दुल कादिर, डॉक्टर मछेन्द्र व लैब टेक्नीशियन विद्या सागर गायब मिले। इसके पश्चात दोनो अधिकारियों ने अस्पताल की जांच घर, प्रसव कक्ष, ओपीडी, नेत्र जांच केंद्र व दवा के स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। जहां व्यवस्था देख संतोष जताया।

जांच के बाद सीओ श्री वर्णवाल ने बताया कि अस्पताल में सारा ब्यवस्था दुरुस्त है इसके बावजूद रोज ग्रामीणों का समय से इलाज नहीं होने की शिकायत मिलता है। जांच के दौरान भी सुदूरवर्ती क्षेत्र निरी के रहने वाले रेबिज के मरीज को दो दौडाते नजर आए। सीओ वा बीडीओ ने कहा की सरकार ने सीएचसी में पूरी व्यवस्था दी हैं। परंतु यहां कर्मी लापरवाह हैं। ड्यूटी के नाम पर सिर्फ खाना कर रहे हैं।
सीओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुवे कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिये। और जांच रिपोर्ट को उच्च अधिकारियों को देने की बात कहा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे