केरेडारी में होली व रमजान को लेकर हुआ शांति समिति का बैठक


शराब पी कर हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस का रहेगा विशेष नजर

केरेडारी(हजारीबाग)। रंगों का त्योहार होली व मुस्लिम भाइयों का त्योहार रमजान मनाने को लेकर केरेड़ारी थाना प्रांगण में शांति समिति का बैठक शुक्रवार को किया गया। बैठक का अध्यक्षता प्रमुख सुनीता देवी व संचालन थाना प्रभारी विवेक कुमार ने की। बैठक में प्रमुख सुनीता देवी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार ने होली एवं रमजान का त्योहार दोनो समुदाय के लोगो से शांति पुर्वक मनाने का अपील कियें। थाना प्रभारी विवेक कुमार, ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर ने कहा होली रंगो का त्योहार हैं लोग आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनायें। किसी भी तरह के अश्लील गानों से बचें, गांव में हुड़दंग ना मचायें, खास कर अफवाहों से बचें। थाना प्रभारी विवेक कुमार ने होली एवं रमजान के दिन शराब से युवा वर्ग को दूरी बनाये रखने का अपील किये। आगे कहा कि शराब पी कर हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस का विशेष नजर रहेगी। होली में अवैध शराब बेचने वाले के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने का बात कहें।

मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, जिला परिषद सदस्या अनीता सिंह, उपप्रमुख अमेरिका महतो, बिडिओ विवेक कुमार, सीओ रामरतन वर्णवाल, थाना प्रभारी विवेक कुमार यादव, पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर, टिंकू कुमार, चमोली राम, सुरेश साव, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, प्रेमरंजन पासवान, बैजनाथ महतो, गुरुदयाल साव, रामेश्वर साव, प्रीतम साहू, कामेश्वर सिंह, कुलदीप तिवारी, अरबिंद साव, लक्ष्मण साव, विकास कुमार, निरंजन साव, अमित दुबे, भुवनेश्वर साव, कासिम अंसारी, नरेश महतो, सुनील कुमार साव, पार्वती देवी, दिनेश साव, तुलसी तुरी, हितनारायन साव, झर्रीलाल महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!