केरेडारी में शान से लहरा तिरंगा, अधिकारियों वा जनप्रतिनिधियों ने दी सलामी



अरूण कुमार यादव, केरेडारी

केरेडारी। केरेडारी प्रखंड में 78 वां स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय, कार्यालयो में निर्धारित समयानुसार राष्ट्रध्वज फहराया गया. कस्तुरवा गांधी आवासीय विद्यालय में विधायक अंबा प्रसाद ने झंडातोलन की।  केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख सुनीता देवी, केरेडारी थाना में थानाध्यक्ष अजीत कुमार, केरेडारी मुख्य चौक में समाज सेवी बालेश्वर कुमार, जिला परिषद कार्यालय में जिप सदस्य अनिता सिंह, परमेश्वरी डीएवी स्कुल में अजय कुमार सिंह, उवि गर्रीकला में रामजीवन महतो, इकरा पब्लिक स्कूल में मो रियाज, केरेडारी पंचायत भवन में मुखिया सोनिया देवी, मवि पतरा कला में अरविंद कुमार, किड्ज़ जुनियर स्कूल में विकाश कुमार, एनएससी बोस में ज्योति सोनी, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता ने निर्धारित समय पर झंडो तोलन किए।

कस्तुरवा विद्यालय में बच्चों को संबोधित करते हुवे विधायक ने कहा आज आजादी का दिन हैं. अंग्रेजी हुकुमतों से 15 अगस्त को हमें आजादी मिली। देश आजादी के लिए हम सबों ने कई महा पुरूषों को खोया, जो अनंत काल तक हमारे देश में याद कियें जायेंगें. भारत देश के हर व्यक्ति स्वतंत्र हैं, स्वतंत्रता का लाभ देश के विकास में और अपने जिवन को सार्थक बनाने में करें। हर एक का देश के प्रति सेवा व सहयोग की भावना हमेशा बना रहें।

मौके पर जिप सदस्य अनिता सिंह, अशोक राम, इंटक जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, महेन्द्र साव, चंदन गुप्ता, बसंत यादव, मनोज सिंह समेत सैकड़ो लोगो ने तिरंगे को सलामी दियें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!