केरेडारी। केरेडारी मुख्यालय स्थित विवादित ओमें शमसान घाट का केरेडारी सीओ के निर्देशानुसार शनिवार नापी किया। अमीन जगदीश साव ने ओमें खापिया के ग्रामीणों के उपस्थिति में जमीन का नापी किये। साथ ही शमशान घाट जमीन नापी कर रिपोर्ट केरेडारी सीओ को सौंप दिया गया। केरेडारी सीओ राम रतन वर्णवाल वा उच्च अधिकारियों के आदेशनुसार शमशान घाट में चार दिवारी का कार्य कराया जायेगा।
बताते चले की दोनो के गांव के ग्रामीणों ने ओमें शमशान घाट खाता संख्या 67 प्लॉट 1388 रकबा 4.08 एकड़ जमीन पर पूर्व सरपंच रामसेवक सिंह के द्वारा कब्जे बारी दिखाते हुवे चारदीवारी के काम रोकने का शिकायत सीओ से किये थें। जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुवे शनिवार को विवादित स्थल का नापी कराया गया।
मौके पर उप प्रमुख अमेरिका महतो, सीताराम प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुमार, द्वारिका प्रसाद कुशवाहा, रामकुमार साहू, जगदीश महतो, बसंत कुशवाहा, सिकंदर कुमार, महावीर कुमार, उमेश सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे