केरेडारी में विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न 108 मतदान केंद्रों में 71.28 प्रतिशत हुआ मतदान


अरुण यादव, केरेडारी

केरेडारी(हजारीबाग)। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पहला चरण का मतदान केरेडारी प्रखंड में बुधवार को शांति पुर्ण तरीके से संपन्न हुवा। केरेडारी प्रखंड के 88 वा टंडवा प्रखंड के 20 कुल 108 मतदान केंद्रों में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ। 108 बूथ में 87 हजार 785 मतदाता में 62571 महिला मतदाता 31214, पुरुष मतदाता 31357 ने मतदान किया। सबसे अधिक मतदान बूथ नबर 80 मध्य वि किरीगढ़ा में 87 प्रतिशत कुल मतदाता 823 में से 720 लोगों ने मतदान किया। सबसे कम उच्च विद्यालय बचरा पूर्वी बूथ नंबर 103 में कुल मतदाता 764 में से 207 लोगों ने 26.31 प्रतिशत मतदान किया।

केरेडारी वा टंडवा प्रखंड के 108 बूथों में बुधवार सुबह 7 बजे से केरेडारी मतदान कर्मी, चुनाव प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों वा बीएलओ के उपस्थिति में मतपेटीयों को खोल कर मतदान शुरू कराया। बुधवार सुबह 7 बजे से सभी मतदान केन्द्रो में मतदान शुरू हो गया जो देर शाम 5 बजे तक हुवा। वहीं सुदूर वर्ती बूथ 1 से 6 व बूथ संख्या 77 से 88 कुल 18 बूथ में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग हुआ।

विधान सभा चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। सुबह में घना कोहरा के बीच मतदाताओं ने लम्बी कतार में खड़े हो कर घंटो इंतजार कर मतदान कियें। चुनाव के शुरूवाती दौर में ही मतदाता अपने अपने बूथ पर मतदान करने पहुंचे। शुरुवाती दौर में 7 बजे से 01 बजे तक 52.97 प्रतिशत मतदान हुवा था। देर शाम होते ही मतदाताओं ने अपनी नजदीकी मतदान पहुंच कर वोट किये। केरेडारी प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र निरी, पताल, कोले, बुंडू, बटुका गांव में मतदाता जागरूक दिखे। राज्य में मजबूत सरकार के निर्माण को लेकर महिला पुरुष मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किये। केरेडारी प्रखंड के परिवर्तित निरी बूथ के मतदाता अपने पंचायत के ही प्राथमिक विद्यालय सिरोइया वा में कोजिया के मतदाता प्राथमिक विधालय लाजीदाग में पहुंच कर मतदान किये। यहां के मतदाताओं को आने जाने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहन की व्यवस्था किया गया था।

मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था रहा मुस्तैद- विधान सभा चुनाव को लेकर केरेडारी प्रखंड के मतदान केन्द्रो में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहा। झारखंड पुलिस, सैट जवान, सीआरपीएफ के जवान मतदान केंद्रों में मुस्तैद रहकर कदाचार मुक्त चुनाव संपन्न कराये। केरेडारी निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ राम रतन वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार, थाना प्रभारी अजीत कुमार समेत पुलिस बल सभी बूथों में पहुंच कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते नजर आये।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!