केरेडारी। केरेडारी प्रखंड सह अंचल परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। प्रमुख सुनीता देवी, सीओ राम रतन वर्णवाल, बीडीओ अमित कुमार ने कर्मियों के साथ समेत कर्तब्य वा निष्ठा पूर्वक कार्य करने का शपथ लिए। सीओ रामरतन वर्णवाल ने बताया भारत का संविधान, भारत का सरवोच्च विधान है जो 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ। तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। यह दिन 26 नवम्बर भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया। और हमारा देश इसी संविधान के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। हमे भी इससे प्रेरणा लेकर कर्तब्य निष्ठा के साथ टीम वर्क में काम करने की जरूरत है।
मौके पर बीडीओ अमित कुमार, सीओ रामरतन वर्णवाल, बीएओ अनुज कुमार, पंचायत सेवक हाकिम मियां,रजनी कुमारी, राजस्व कर्मचारी जितेंद्र रंजन, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अपर्णा मिंज, जनसेवक रवि राजा समेत प्रखंड सह अंचल कर्मियों में सचिन कुमार, विकास कुमार, प्रभु कुमार साव, मदन प्रजापति, अशोक कुमार साव, मो इमरान, रवि कुमार महतो, शशि तिवारी आदि मौजूद थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे