केरेडारी में पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने बेटी अंबा प्रसाद के पक्ष में किया जनसंपर्क मतदाताओं से मांगा समर्थन

हमारा पूरा परिवार जनता के सेवा में रहा हैं समर्पित : योगेंद्र साव


केरेडारी (हजारीबाग)। बड़कागांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के पक्ष पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव ने केरेडारी प्रखंड के पतरा खूर्द, बेलतु, पांडू में चुनावी जन संपर्क किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों से मिल कर बेटी अंबा प्रसाद के पक्ष में समर्थन देते हुवे मतदान करने का अपील की।
इस दौरान पूर्व मंत्री ने बेलतु में मतदाताओं को संबोधित किये। कहा कि हमारा पूरा परिवार बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित रहा है। बड़कागांव विधान सभा के जनता के हक अधिकार के लिए मैं और मेरी पत्नि कई वर्षो तक जेल में सजा काटे साथ हीं राज्य बदर कर तड़ीपार कर दिया गया। बड़कागांव विधान सभा की जनता को लूटने के लिए बोरो प्लेयर गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदल रहा हैं। विरोधियों को बड़कागांव को लूटने से बचाने के लिए अंबा प्रसाद पुरी तरह कमर कस चुकी है। क्षेत्र के जनता भी बेटी को बरकार रखने का मन बना चुकी है। इस लिए सभी लोग बढ़ चढ़ कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें, ताकि बड़कागांव का अधूरा विकास पूरा हो सकें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!